अंबेडकर नगर 1 दिन पूर्व हुई शिक्षक की हत्या में दो आरोपियों की गिरफ्तारी
अंबेडकर नगर भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिया कलर में हुए शिक्षक की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक शिक्षक के भाई की तहरीर पर मृतक की पूर्व पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है ।
![]() |
| मृतक अध्यापक के घर पर पूछताछ करती पुलिस टीम |
बता दें कि भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत थरिया कला के मजरा पहली मिश्र का पूरा निवासी 46 वर्षीय राम शंकर मिश्र की शनिवार दोपहर विद्यालय से वापस आते समय दिनदहाड़े भीटी थाना क्षेत्र के इटवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास लघु शंका करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । शिक्षक के दिनदहाड़े हत्या होने की खबर फैलते जनपद में सनसनी मच गई । आनन-फानन में सर्किल के तीनों थाने की पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच कर वहां का निरीक्षण किया । बाद में पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी लिया । मृतक के भाई रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी सुनीता पाण्डेय व उसके प्रेमी रवी पाण्डेय के विरुद्ध हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया । सूत्रों की माने तो पुलिस ने शनिवार देर शाम आरोपी रवि पाण्डेय को एलआईसी ऑफिस से तथा सुनीता पाण्डेय को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया । पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को लाइसेंसी रिवाल्वर से छह गोली गोली मारने की पुष्टि किया है । हत्यारोपी का आपराधिक इतिहास रहा है । पूर्व में वह पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार भी हो चुका है । इधर पुलिस हत्यारोपी के निशानदेही पर प्रयुक्त की गई लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद कर लिया है ।

Comments
Post a Comment