Posts

Showing posts from August, 2021

अंबेडकर नगर 1 दिन पूर्व हुई शिक्षक की हत्या में दो आरोपियों की गिरफ्तारी

Image
अंबेडकर नगर भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिया कलर में हुए शिक्षक की हत्या मामले में पुलिस ने मृतक शिक्षक के भाई की तहरीर पर मृतक की पूर्व पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है ।   मृतक अध्यापक के घर पर पूछताछ करती पुलिस टीम बता दें कि भीटी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत थरिया कला के मजरा पहली मिश्र का पूरा निवासी 46 वर्षीय राम शंकर मिश्र की शनिवार दोपहर विद्यालय से वापस आते समय दिनदहाड़े भीटी थाना क्षेत्र के इटवा गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास लघु शंका करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । शिक्षक के दिनदहाड़े हत्या होने की खबर फैलते जनपद में सनसनी मच गई । आनन-फानन में सर्किल के तीनों थाने की पुलिस सहित अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंच कर वहां का निरीक्षण किया । बाद में पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर घटना से जुड़ी आवश्यक जानकारी लिया । मृतक के भाई रामचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी सुनीता पाण्डेय व उसके प्रेमी रवी पाण्डेय के विर...